Tuesday, 17 May 2011

what is computer?


A computer is a programmable machine designed to sequentially and automatically carry out a sequence of arithmetic or logical operations. The particular sequence of operations can be changed readily, allowing the computer to solve more than one kind of problem.
Conventionally a computer consists of some form of memory for data storage, at least one element that carries out arithmetic and logic operations, and a sequencing and control element that can change the order of operations based on the information that is stored. Peripheral devices allow information to be entered from external source, and allow the results of operations to be sent out.
A computer's processing unit executes series of instructions that make it read, manipulate and then store data. Conditional instructions change the sequence of instructions as a function of the current state of the machine or its environment

what is CD-ROM ?

CD-ROM (Compact Disc, read-only-memory) is an adaptation of the CD that is designed to store computer data in the form of text and graphics, as well as hi-fi stereo sound. The original data format standard was defined by Philips and Sony in the 1983 Yellow Book. Other standards are used in conjunction with it to define directory and file structures, including ISO 9660, HFS (Hierarchal File System, for Macintosh computers), and Hybrid HFS-ISO. Format of the CD-ROM is the same as for audio CDs: a standard CD is 120 mm (4.75 inches) in diameter and 1.2 mm (0.05 inches) thick and is composed of a polycarbonate plastic substrate (underlayer - this is the main body of the disc), one or more thin reflective metal (usually aluminum) layers, and a lacquer coating.

kya hai nanga computer ( What is naked PC?)



क्या आपने नंगे कम्प्यूटर के बारे में सुना है. नहीं सुना है तो हम आपको बता देते हैं.
यह तो आपको मालूम ही होगा कि किसी भी कम्प्यूटर को चलाने के लिये ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है. आमतौर पर जब भी आप कम्प्यूटर खरीदते हैं तो इसमें कोई ना कोई ऑपरेंटिग सिस्टम पहले से स्थापित (Preinstalled) होता है और आपको इस ऑपरेटिंग सिस्टम के पैसे भी देने होते हैं. सामान्यत: यह माइक्रोसोफ़्ट विंडोज ही होता है. लेकिन यदि आप कम्प्यूटर के जानकार हैं और जानते हैं कि ऑपरेटिंग सिस्टम को कम्प्यूटर में कैसे स्थापित किया जा सकता है तो आप माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज को खरीदने के लिये पैसा खर्च करने की बजाय कोई मुफ्त ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करना चाहेंगे, जैसे फ्री बीएसडी या लिनक्स. उस स्थिति में आप चाहें तो आप बिना ऑपरेटिंग सिस्टम वाला कम्प्यूटर भी ले सकते हैं.तो इस तरह के बिना ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कम्प्यूटर को ही नंगा कम्प्यूटर कहा जाता है.

kya hai web servers ?



वैब सर्वर सॉफ्टवेयर वह सॉफ्टवेयर है जो वैब पेज सर्व करता है अर्थात ऐसा सॉफ्टवेयर जो वैब पेजों को आप तक पहुंचाता है.सामान्यत: वे वैब पेज HTTP प्रोटोकॉल द्वारा आप तक पहुंचाये जाते है.किसी भी कंप्यूटर में आप वैब सर्वर का सॉफ्टवेयर स्थापित कर और उसे इंटरनैट से जोड़ कर आप उसे अंतरजाल पर वैब पेज प्रदान करने वाले वैब सर्वर में बदल सकते हैं.हम जो भी वैब पेज अंतरजाल पर देखते हैं वे हमारे पास किसी ना किसी वैब सर्वर के द्वारा ही पहुंचाये जाते हैं. यदि हम अपने कंप्यूटर पर केवल सॉफ्टवेयर स्थापित करें और उसे इंटरनैट से ना जोड़े तो भी वो पूरा वैब सर्वर है जो कि केवल स्थानीय रूप से (लोकली) आप के लिये काम करेगा

ye software kya hota hai ?


 

हार्डवेयर के बारे में तो आप काफी पढ़ चुके हैं.आज थोड़ी चर्चा सॉफ्टवेयर की कर लें.
सॉफ्टवेयर
जैसा हम पहले पढ़ चुके हैं कि ‘सॉफ्टवेयर’ उन प्रोग्रामों को कहा जाता है, जिनको हम हार्डवेयर पर चलाते हैं.किसी भी कम्प्यूटर को चलाने के लिये जो सबसे आवश्यक सॉफ्टवेयर है वह है ऑपरेटिंग सिस्टम. ऑपरेटिंग सिस्टम के बिना आप कम्प्यूटर में काम नहीं कर सकते.
ऑपरेटिंग सिस्टम
ऑपरेटिंग सिस्टम व्यवस्थित रूप से जमे हुए साफ्टवेयर का समूह है जो कि आंकडो एवं निर्देश के संचरण को नियंत्रित करता है. आपरेटिंग सिस्टम हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है.कम्प्यूटर का अपने आप में कोई अस्तित्व नही है.यह केवल हार्डवेयर जैसे की-बोर्ड, मॉनिटर, सी.पी.यू इत्यादि का समूह है. आपरेटिंग सिस्टम समस्त हार्डवेयर के बीच सम्बंध स्थापित करता है.आपरेटिंग सिस्टम के कारण ही प्रयोगकर्ता को कम्प्यूटर के विभिन्न भागों की जानकारी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है.साथ ही प्रयोगकर्ता अपने सभी कार्य तनाव रहित होकर कर सकता है.यह सिस्टम के संसाधनों को बांटता एवं व्यवस्थित करता है. ऑपरेटिंग सिस्टम के कई अन्य उपयोगी विभाग होते है जिनके कई काम केन्द्रिय प्रोसेसर द्वारा किए जाते है. उदाहरण के लिए आप प्रिटिंग का कोई काम करें तो केन्द्रिय प्रोसेसर आवश्यक आदेश देकर वह कार्य आपरेटिंग सिस्टम पर छोड देता है और वह स्वयं अगला कार्य करने लगता है. इसके अतिरिक्त फाइल को पुनः नाम देना, डायरेक्टरी की विषय सूची बदलना, डायरेक्टरी बदलना आदि कार्य आपरेटिंग सिस्टम के द्वारा किए जाते है.
आज जो सबसे प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम हैं वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाये गये हैं. इनमें डॉस (DOS), विंडोज-98, विंडोज-एक्स पी, विंडोज-विस्टा प्रमुख हैं.लेकिन इन सभी को कम्प्यूटर के साथ आपको खरीदना पड़ता है. यदि आप मुफ्त का ऑपरेटिंग सिस्टम प्रयोग करना चाहते हैं तो उसके लिये लिनक्स के कई ऑपरेटिंग सिस्टम हैं जो पूरी तरह मुफ्त हैं. इनमे से कई विंडोज से कई मायने में बेहतर भी हैं लेकिन इनको सीखने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. चुंकि अभी विंडोज ही बहु-प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम है इसलिये हम उसी से संबंधित उदाहरणों का प्रयोग इस लेख में करेंगे.
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर : एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर आपके रोज मर्रा की जरूरत को पूरा करते हैं. जैसे यदि आप यदि कुछ लिखना चाहें तो उसके लिये विंडोज में नोटपैड व वर्डपैड है. इसके अलावा आप ओपन ऑफिस का प्रयोग कर सकते हैं जो मुफ्त है या माइक्रोसोफ़्ट ऑफिस खरीद सकते हैं जिसमें से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग लिखने के लिये कर सकते हैं. इसके अलावा आप डाटा के गणितीय,सांख्यिकीय उपयोग के लिये माइक्रोसॉफ्ट एक्सल और प्रजेंटेशन बनाने के लिये पावर पॉइंन्ट का उपयोग कर सकते हैं.किसी भी प्रकार की ड्राइग के लिये विंडोज में पेन्ट नाम का सॉफ्टवेयर होता है यदि आपको एडवांस ड्राइंग करनी है तो आप गिम्प (GIMP) का प्रयोग कर सकते हैं जो कि मुफ्त है या फिर अडोब कंपनी का फोटोशॉप सॉफ्टवेयर खरीद सकते हैं.

computer me jankari kha saheje ?


<>

आप पढ़ चुके हैं कि रैम (RAM) एक कार्यकारी मैमोरी है यानि यह तभी काम करती है आप कम्प्यूटर पर काम कर रहे होते हैं. कम्प्यूटर के बन्द करने पर रैम में संग्रहित सभी सूचनाऐं नष्ट हो जाती हैं.लेकिन आप चाहेंगे कि आप कम्प्यूटर पर जो काम करें वह बाद में आपको मिल सके.इसके तरह के कामों के लिये और प्रोसेस्ड जानकारी को सहेज कर रखने के लिये स्टोरेज डिवाइस का उपयोग किया जाता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसी सूचना का पुन: उपयोग किया जा सके या वह जानकारी एक जगह से दूसरी जगह पहुंचायी जा सके.कम्प्यूटर द्वारा स्थायी तौर पर बहुत अधिक मात्रा मे आंकडों को संचित करने के लिये कई तरह की स्टोरेज डिवाइस का उपयोग होता है.जैसे हार्ड डिस्क,फ्लॉपी डिस्क, सीडी,डीवीडी,पैन ड्राइव आदि